फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस करती रह गई पीछा, पशु उतारकर भाग गए तस्कर

पुलिस करती रह गई पीछा, पशु उतारकर भाग गए तस्कर

Fri, 28 Dec 2018 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस करती रह गई पीछा, पशु उतारकर भाग गए तस्कर
महराजगंज। महराजगंज पुलिस बुधवार की रात पशु तस्करों का पीछा करती ही रह गई। तस्करों ने ईंट पत्थर चलाकर ट्रक पर लदे पशुओं को लेकर भाग गए। थोड़ी दूर आगे जाने पर लमहन गांव के पास ट्रक में खराबी आ गई तो पशुओं को ट्रक से उतारकर लेकर चले गए। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस हाथ मलती ही रह गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में पहले पिकअप पशु तस्करों का पीछा किया। वह पुलिस पर पथराव कर बदलापुर की ओर भाग गए। सूचना पर बदलापुर, सिंगरामऊ और सुजानगंज की पुलिस अलर्ट हुई लेकिन तस्कर पकड़ में नहीं आए। इसी दौरान पुलिस देखकर ट्रक से पशुओं को ले जा रहे तस्कर भलुआई पेट्रोल पंप से मोड़कर वापस आकर गांव लमहन में सड़क के किनारे सभी पशुओं को नीचे उतार दिया। इस दौरान ट्रक की कपलिंग टूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस ट्रक को कब्जे में ले लिया। लेकिन कपलिंग टूटा होने के कारण ट्रक थाने नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed