{"_id":"5c4f4c8cbdec227396044985","slug":"41548700812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की हत्या पर गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की हत्या पर गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बारात में शामिल होने भदोही गए सुरेरी के कोहरौड़ा निवासी भाजपा नेता दिनेश चंद्र मिश्र की हत्या की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सोमवार को सुबह से ही उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी रही।
मृतक दिनेश चंद्र मिश्र भाजपा के पट्टीजिया राय सेक्टर के प्रमुख थे। उनकी इलाके में अच्छी छवि थी। पत्नी की चार साल पहले निधन हो चुका है। तीन बच्चों की जिम्मेदारी दिनेश पर ही थी। उनका बड़ा बेटा अभिषेक मिश्र 15 वर्ष का है जबकि बेटी रोशनी 13 वर्ष और सबसे छोटी बेटी अकांक्षा 8 साल की है। अपने चार भाइयों में वह दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई रमेश मिश्र हैं। जबकि तीसरे नंबर के अनिल मिश्र और चौते नंबर के भाई सुनील मिश्रा हैं। उनके पिता शिवसेकव मिश्र छत्तीशगढ़ में रहते हैं। भाई की हत्या की तहरीर देने वाले सुनील मिश्र बताते हैं कि हत्यारोपी से बहुत पहले विवाद था लेकिन अब सुलह समझौता हो चुका था। विवाद खत्म हो गया था। इसनाते पूरा परिवार बेखौफ था। उसने अपने भाई की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी के जिस भाई के नाम से रिवाल्वर है वह गोवा में रहता है। उसकी रिवाल्वर उसका भाई अवैध रूप से लेकर चलता है।