{"_id":"5c4b6619bdec22270f4fc1ab","slug":"41548445209-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुम्बई पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुम्बई पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी को हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। मुंबई पुलिस की टीम ने सरपतहां थाना पुलिस के साथ बुधवार को सवायन गांव से हिरासत में लिए गए चोर के आरोपी की निशानदेही पर एक स्वर्ण व्यवसायी को हिरासत में लिया है। सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी मुन्नालाल रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता था। कुछ दिन पहले वहां से लगभग 10 लाख की चोरी करके वह घर भाग आया। चोरी के प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद मुम्बई पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सवायन गांव पहुंची। जहां घर पर छापा मारकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए युवक ने पूछताछ में बताया कि शाहगंज नगर के एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां चोरी का जेवर बेचा था। इसी मामले में टीम ने स्वर्ण व्यवसायी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।