फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रशासन की सक्रियता से नहीं हो सकी प्रार्थना सभा

प्रशासन की सक्रियता से नहीं हो सकी प्रार्थना सभा

Wed, 26 Dec 2018 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की सक्रियता से नहीं हो सकी प्रार्थना सभा
डोभी। क्रिसमस डे के अवसर पर चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव के प्रार्थना सभा स्थल पर मंगलवार को होने वाली प्रार्थना नहीं हो पाई। भारी पुलिस फोर्स तैनात रहने के कारण प्रार्थना सभा कराने में ईसाई मिशनरियों का मंसूबा कामयाब नहीं हो सका। प्रार्थना सभा स्थल व उसके आस पास 10 थानाध्यक्ष, एक प्लाटून पीएसी सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे। इसके अलावा पुलिस कछवन गांव के नोनहरा बस्ती, जमुनीबारी, बगेरवा आदि स्थानों पर भी होने वाली प्रार्थना सभा पर नजर रखी थी। जिससे कहीं पर भी सभा नहीं होने पाई।
विज्ञापन

ईसाई मिशनरियों क्रिसमस डे के अवसर पर मंगलवार को भूलनडीह गांव के प्रार्थना सभा स्थल पर प्रार्थना होना था। प्रार्थना न हो सके। इसके लिए प्रशासन द्वारा सोमवार को ही पुलिस सहित पीएसी आदि को तैनात कर दिया गया था। इस दौरान प्रार्थना सभा स्थल पर जाने वाले प्रत्येक रास्तों की नाके बंदी की गई थी। साथ ही प्रार्थना सभा स्थल के आस-पास पीएसी व पुलिस तैनात थी। मंगलवार की सुबह से ही प्रार्थना सभा स्थल पर जाने वाले प्रत्यक स्थल पर सघन जांच के बाद ही किसी को जाने दिया जा रहा था। इक्का दुक्का लोग प्रार्थना के लिए आए भी। लेकिन उन्हें वापस बैरंग भेज दिया गया। उधर कछवन गांव के नोनहरा बस्ती में प्रार्थना सभा के लिए जुटे लोगों की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंची। इसके बाद जुटे लोगों को भगा दिया। क्षेत्र के जमुनीबारी, बगेरवा सहित अन्य स्थानों पर होने वाली प्रार्थना सभा पर भी पुलिस की नजर थी। जिससे इन स्थानों पर प्रार्थना नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय अन्य अधिकारियों के साथ पल पल पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed