{"_id":"5c9d1271bdec22141231f6e6","slug":"21553797745-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी चचेरे भाई को उम्रकैद एवं अर्थ दंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में लेनदेन के विवाद को लेकर चचेरे भाई रामआसरे की हत्या करने के आरोपी को जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अभियोजन कथानक के अनुसार मृतक के भाई लाल साहब ने थाना जलालपुर में मुकदमा दर्ज कराया था कि दिनांक 26 मई 2015 की रात को चचेरे भाई रणजीत पटेल लेन-देन के विवाद में रामआसरे को गालियां देने लगे। इसी दौरान रणजीत ने लोहे के राड से रामआसरे पर वार कर दिया। उन्हें इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामआसरे को मृत घोषित कर दिया। डीजीसी अनिल सिंह कप्तान व वीरेंद्र प्रताप मौर्य ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी रणजीत को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।