फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्यूटी पर तैनात जवानों को समय से वेतन भुगतान की मांग

ट्यूटी पर तैनात जवानों को समय से वेतन भुगतान की मांग

Sun, 06 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्यूटी पर तैनात जवानों को समय से वेतन भुगतान की मांग
जौनपुर। होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन और 100 डायल चालक संघ की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष शेषमणि यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डायल 100 के प्रदेश प्रभारी रविकांत त्रिपाठी ने कहा कि समय से वेतन नहीं मिलने के कारण 100 चालक के जवानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अवकाश भी नहीं मिलता है। प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर की ड्यूटी करनी पड़ती है। इस समस्या का निस्तारण करने के लिए सरकार से आश्वासन मिला था लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। यदि हमारी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो रणनीति बनाकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ड्यूटी पर तैनात जवानों कभी दो महीने पर तो कभी तीन महीने पर वेतन का भुगतान किया जाता है। जिससे समस्या खड़ी हो गई है। शेषमणि यादव ने कहा कि हम सभी को समस्या के निस्तारण के लिए तैयार रहने की जरूरत है। इस समस्या को प्रदेश स्तरीय मीटिंग में रखा जाएगा। यदि समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर विनय कुमार मौर्य, अरविंद, अजीत सिंह, बृजेश सिंह, मनोज गौंड आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed