फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दोहरेहत्याकांड का खुलासा, महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार

दोहरेहत्याकांड का खुलासा, महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Dec 2018 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
दोहरेहत्याकांड का खुलासा, महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। खुटहन थाने की पुलिस और सर्विलांस टीम ने डिहिया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला समेत छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आशनाई के चक्कर में हत्या हुई थी। रविवार को एसपी दिनेशपाल सिंह ने पुलिसलाइन में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक रामकरन पाल का डिहिया गांव की एक युवती से अवैध संबंध था। युवती की शादी के बाद भी रामकरन उससे जबरन संबंध बनाने की कोशिश करता था। युवती ने उसे कई बार मना किया बावजूद इसके वह अपनी आदत से बाज नहीं आया तो युवती ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। उसकी हत्या के लिए वह शूटरों को लेकर आजमगढ़ और लखनऊ भी गई थी। लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। 16 दिसंबर को रात में भोज में शामिल होने रामकरन अपने एक साथी के साथ डिहिया गांव आया था। रात में वह खाना खाकर सो गया तो शूटरों की मदद से उसकी हत्या करवा दी। उसके साथी की हत्या करने की कोई नीयत नहीं थी लेकिन उसकी कद काठी करन की तरह ही होने के कारण शूटरों ने उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पूरे घटना का अनावरण किया। और अलग अलग स्थानों से हत्यारोपी मुन्नीलाल पाल निवासी ग्राम कादीपुर सुल्तानपुर, नन्हेपाल निवासी हिंदुआबाद थाना कादीपुर सुल्तानपुर, अजय पाल निवासी असुआपार बदलापुर, मुलायम निवासी रामपुर थाना सरायख्वाजा, विपिन पाल निवासी करसावा, थाना सरायख्वाजा, रेनू पाल निवासी असुआपार थाना बदलापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि इस घटना में पुलिस को संतोष निवासी सीहीपुर थाना लाइनबाजार, मनी उर्फ हूबेलाल निवासी केरवारी थाना मडिय़ाहूं, मयंक यादव निवासी मुबारकपुर थाना खुटहन, जोगेंद्र पाल, महेंद्र पाल निवासी डिहिया खुटहन की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed