{"_id":"5c6eeed7bdec2211ac1afb29","slug":"201550773975-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार जा रही महिला से उचक्कों ने छीन ली चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव के पास गुरुवार को दोपहर बाजार जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन लिया। चेन छीनने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
बड़ेरी गांव निवासिनी निर्मला पत्नी हीरालाल दोपहर दो बजे घर से घनश्यामपुर बाजार जा रही थी। वह गांव के एक निजी विद्यालय के पास पहुंची थी कि उसी समय बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने महिला को रोककर किसी का पता पूछने लगे। इतने में बाइक पर बैठा दूसरा युवक उसके गले से सोने की छीन लिया और दोनों भाग निकले। घनश्यामपुर पुलिस चौकी पहुंचकर पीड़ित महिला ने सूचना दी। चेन की कीमत 35 हजार बताई गई है। बदलापुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर चेन स्नेचिंग की यह चौथी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।