फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 23 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
जफराबाद। पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना यूपी 100 पर देने वाले डीएम चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने सोमवार की रात साढ़े 11 बजे 15 हजार रूपये लूट की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि पैसे के लेन-देन का विवाद है। पुलिस का कहना है कि उसने शराब पी रखी थी। बैजाबाद गांव का रहने वाला डीएम चौहान हौज छावनी पर ठेला लगाकर पापड़ी, नमकीन बेचता है। उसी गांव का मुन्ना चौहान उर्फ भोले चौहान प्रतिदिन उसकी दुकान खाता था और उस पर 70 रुपये का उधार हो गया था। इसकी को लेकर दोनों के बीच में विवाद रात में साढ़े आठ बजे हो गया। उसके बाद मुन्ना चौहान उर्फ भोले अपने घर चला गया। उसको फंसाने के लिए डीएम चौहान ने पुलिस को 15 हजार रुपये लूट की सूचना दे दी। जांच में गलत पाएं जाने के बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed