फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस ने रातभर दी दबिश, लुटेरों का नहीं लगा सुराग

पुलिस ने रातभर दी दबिश, लुटेरों का नहीं लगा सुराग

Sat, 12 Jan 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने रातभर दी दबिश, लुटेरों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
शाहगंज। वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के संचालक से साढ़े सात लाख रुपये की लूट की घटना में दूसरे दिन भी पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। पीड़ित अरशद अंसारी को लेकर पुलिस पूरी रात संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश देती रही। करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज किया है। लुटेरों की तलाश में कोतवाली समेत खेतासराय थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। गुरुवार की पूरी रात क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भादी, सिधाईं, कछरा आदि गांव में दबिश देकर सात लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से थाने में पूछताछ चल रही है लेकिन अभी तक कुछ खास सफलता पुलिस को नहीं मिल सकी है। पुलिस पुराने बदमाशों की भी तलाश में जुटी है। गुरुवार की सुबह सवा 11 बजे एराकियाना मोहल्ला निवासी अरशद अंसारी अपने साथी के साथ पंजाब नेशनल बैंक की शाहगंज शाखा से सात लाख पचार हजार रुपये निकालकर खेतासराय स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। इमरानगंज बाजार के पास बाइक पर सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने असलहे के बल पर उनसे साढ़े साथ लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed