फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वाहन चेकिंग के दौरान कार से 15 लाख रुपया बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान कार से 15 लाख रुपया बरामद

Wed, 20 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान कार से 15 लाख रुपया बरामद
डोभी। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी के समीप थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह एवं चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को एक इंडिका कार से 15 लाख रुपये बरामद किया। पूछताछ के दौरान इंडिका सवार स्वयं को मेहनाजपुर स्थित इलाहाबाद बैंक का कर्मी बताया। बरामद 15 लाख रुपये से सम्बंधित कागज न दिखा पाने की स्थिती में थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचित कर स्पेशल गठित टीम उडन दस्ता और इनकम टैक्स के हवाले कर दिया। कथित बैंक कर्मी से इस मामले में अधिकारियों द्वारा पूछताछ जारी है। अधिसूचना जारी होने के बाद जनपद में इतनी बड़ी रकम पहली बार पकड़ी गई है। इसके अलावा चेकिंग अभियान के दौरान 28 वाहनों का चालान, 8 वाहनों को सीज किया गया और पांच हजार रुपए जुर्माना वसूलू गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed