फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घर से नाराज होकर निकली युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घर से नाराज होकर निकली युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Feb 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
घर से नाराज होकर निकली युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मां की डाट से नाराज होकर ट्रेन पकड़कर जौनपुर पहुंची थी युवती अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली सुल्तानपुर जिले के एक गांव की युवती मंगलवार की रात सिटी स्टेशन पहुंच गई। जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को मेडिकरल जांच के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया। सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मंगलवार को मां की डाट से नाराज होकर पेसेंजर ट्रेन पर सवार हो गई। वह जौनपुर सिटी स्टेशन पर उतर गई। रात के अंधेरे में युवती स्टेशन के पास इधर उधर भटक रही थी। आस पास के दूकानदारों ने सुरक्षा के लिहाज से उसे स्टेशन पर भेज दिया। इसी दौरान एक युवक युवती के पास पहुंचा। खुद को अधिकारी होना बताकर उसे झांसे में ले लिया और मदद के लिए उसे साथ चलने को कहा। युवती उसके झांसे में आकर चल ती। वह स्टेेशन से दूर सीवान में ले गया जहां सरसों के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। रोते बिलखते युवती स्टेशन के सामने दूकान पर पहुंची । उसन दूकानदारों से आपबीती सुनाई। किसी ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। मौेके पर पहुंची पुलिस युवती को साथ लेकर लाइनबाजार थाने आई। पुलिस ने पूछताछकर हुलिया के आधार पर कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। जिसमें आरोपी युवक को देखते ही युवती ने पहचान लिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सीहीपुर गांव निवासी सुभाष यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेलल भेज दिया। जबकि पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके बताए हुलिया के आधार पर आरोपी को पकड़कर उसके सामने पेश किया तो युवती ने पहचान लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पांच साल के बालक के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल के बालक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव निवासी एक पांच वर्षीय बालक मंगलवार को दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान गांव का ही युवक उसे किसी बहाने से उठा लिया। उसे एक कमरे में लेगया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। रोते बिलखते बालक घर पहुंचा तो उसकी दशा देख परिजनों के होश उड़ गए। वह खून से लतफत था। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुुलिस ने आईपीसी की धारा 377 और पाक्सो एक्ट के तहतत केस दर्ज कर आरोपी शैलेश सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिजली चोरी के आरोप में 16 के खिलाफ केस बक्शा। स्थानीय थाने की पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज्र किया है। आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने केबल काट लिया था। उसके बाद दोबारा जांच की गई तो सभी लोग दूसरी केबल लगाकर चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे थे। अवर अभियंता अमर प्रसाद ने बक्शा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 11 फरवरी से 14 फरवरी तक बबुरा गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। श्रमिक राकेश पाल एवं अन्य सविंदाकर्मियो के साथ हुई चेकिंग में बकायेदारों की केबिल काटकर बिल जमा करने की चेतावनी दी गयी थी। बुधवार को पुन: चेकिंग अभियान में उक्त गांव निवासी रामलखन, रामकृपाल, गुलाब, जेतू , केशरी प्रसाद, बृजेश, हरकली, बिपिन, महाबीर, रामलाल, भूलई, शोभनाथ, गोरखनाथ, रघुबीर, गिरिजाशंकर एवं रामअभिलेख को चोरी से बिजली का उपभोग करते पकड़ा गया। उनके खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed