फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अपहृत युवक को पुलिस ने बिहार से किया बरामद

अपहृत युवक को पुलिस ने बिहार से किया बरामद

Tue, 26 Feb 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अपहृत युवक को पुलिस ने बिहार से किया बरामद

विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव के पास से 22 फरवरी की रात अपहृत युवक नीरज यादव को पुलिस ने और सर्विलांस टीम की मदद से बिहार के कैमूर जिले के चांदपुर के भोभहां गांव के पास से बरामद कर लिया।

नीरज यादव पुत्र राधेश्याम निवासी गोपालपुर बेहड़ा केराकत को 22 फरवरी की रात आठ बजे बोलेरो से आये अज्ञात बदमाशों ने फोन से गोपालपुर-बेहड़ा सड़क मार्ग पर बुलाया और उसे बोलेरो में भरकर उठा ले गये।परिजनों को जब पता चला तब स्थानीय पुलिस व 100 नम्बर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अपहृत को ढूढनें के लिए सर्विलांस टीम के लोकेशन लेते हुए पीछा करती रही और बदमाश भाग भाग कर जगह बदलते रहे। शनिवार की रात सर्विलांस से सोनभद्र का लोकेशन मिला। उसके बाद बिहार का लोकेशन मिलने लगा।लोकेशन पाते ही पुलिस व सर्विलांस टीम पीछा करते हुए बिहार के थाना चांदपुर के भोभहाँ गांव पहुंची। चांदपुर पुलिस की मदद से पुलिस टीम भोभहां गांव पहुंची। जहाँ पर अपहरणकर्ताओं ने नीरज यादव को एक कमरे में रखा था।पुलिस की भनक पाते ही अपहरणकर्ता वहां से भाग निकले। मौका देख नीरज यादव भी कमरे से रविवार की भोर में भागा। जिसका लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने भोभहां गांव से ही बरामद कर लिया।अपहृत नीरज यादव ने बताया कि अपहरण कर्ता 4-5 की संख्या में थे। अपहृत युवक को बरामद करने वाली टीम में एसआई सुरेश कुमार सिंह,एसआई अजय शर्मा,एसआई हीरामणि यादव,सर्विलांस कांस्टेबल अमित,व हेड कांस्टेबल भोला,उमाशंकर,रूपेश आदि दो वाहनों से अपहरणकर्ताओं का पीछा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed