फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज

दो के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज

Mon, 31 Dec 2018 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज

विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाने की पुलिस ने किशोर को चाकू मारकर घायल करने के मामले में दो के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी घर से फरार हैं। ं
मई गांव निवासी विजयराज निषाद का बेटा आशीष उर्फ गोलू 27 दिसंबर को गेहूं की फसल चर रहे सांड़ को खेत से निकाल रहा था। सांड़ दूसरे के खेत मे ंचला गया। इसी बात को लेकर दो युवकों ने कहासुनी के दौरान उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था। चाकू उसके पेट में लगी है। घायल किशोर को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। विजय राज की तहरीर पर पुलिस ने पूराहेमू गांव निवासी शुभम मिश्रा और सनि मिश्रा के खिलाफ प्राणघातक हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लूट की सूूचना निकली झूठी, मारपीट का केस दर्ज
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के चुरावनपुर गांव के पास शनिवार की दोपहर बाइक सवार से हुई लूट की सूचना झूठी निकली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजियामऊ निवासी राजू विश्वकर्मा ने शनिवार को दोपहर पुलिस को लूट की सूचना दी थी। उसने पुलिस को दी गई सूचना में कहा था कि वह बैंक से 3.18 लाख रुपये निकालकर चुरावनपुर के पास पहुंचा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे मारपीटकर रुपये छीन लिए और फायरिंग करते फरार हो गए। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि राजू विश्वकर्मा ने बैंक से एक लाख रुपये एक पेट्रोलपंप के खाते मे ंजमा किया था और एक लाख रुपया अपने साथी को बुलाकर बैंक में दिया था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। राजू विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बैंक से लौट रहा था तभी उसकी बाइक से दूसरे बाइक में टक्कर हो गई थी। उन्हीं मनबढ़ युवकों ने उसे चुरावनपुर के पास मारा पीटा। शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े और तीनों फायरिंग करते फरार हो गए। उसने मनबढ़ों को फं साने के लिए लूट की सूचना दे दी थी। पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed