फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खड़ी ट्रक से टकराई डीसीएम, खलासी की मौत, चालक घायल

खड़ी ट्रक से टकराई डीसीएम, खलासी की मौत, चालक घायल

Tue, 12 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
खड़ी ट्रक से टकराई डीसीएम, खलासी की मौत, चालक घायल
जौनपुर। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा गांव के निकट सोमवार को सुबह करीब पांच बजे संतरा लदा डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। डीसीएम पर सवार खलासी की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। अन्य सड़क हादसों में बाइक सवार छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार नागपुर से संतरा लादकर डीसीएम ट्रक गोरखपुर जा रहा था। रायबरेली जौनपुर हाईवे इटहरा गांव के पास डीसीएम खड़ी ट्रक मे भिड़ गया। जिसमे गाड़ी चला रहे खलासी विनोद राजभर (35) निवासी बेलागांव चोलापुर वाराणसी की मौत हो गयी जबकि गाड़ी के केबिन मे सो रहे चालक सर्वेश कुमार (27)निवासी पनिहारी चौबेपुर वाराणसी गम्भीर रूप से घायल हो गाया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि लोग सहम गये आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तो विनोद राजभर की सांसे चल रही थी । सूचना पर 100 नम्बर की पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह से दोनो को वाहन से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मे भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान खलासी विनोद राजभर की मौत हो गई। जबकि चालक सर्वेश को बेहतर इलाज के लिए जौनपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चिरैयामोड़ के समीप बाइक असंतुलित होकर गिरने से परीक्षा देने जा रहे मड़वा मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी निलेश बिन्द (17) पुत्र शिवप्रसाद व आनन्द बिन्द (16) पुत्र मिठाईलाल बिन्द घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बरईपार गांव के पास बाइक की चपेट में आने से उसी गांव निवासी सालिगराम (65) घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर इसी कोतवाली क्षेत्र के जहासापुर गांव के निकट मध्य प्रदेश जा रहा ट्रक असन्तुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। मध्य प्रदेश के सतना निवासी ट्रक चालक देवेंद्र (39 ) घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed