{"_id":"5c8a9d93bdec22146b5eb725","slug":"161552588179-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के के घायल महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आमदपुर रेलवे क्रांसिग के पास ट्रक की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के कर्निया गांव निवासी राम भरत यादव अपनी पत्नी लालती देवी (45) के साथ गुरुवार को कहीं जा रहे थे। करीब दो बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों असंतुलित होकर गिर गए। जिससे लालती को गंभीर चोट आई। घटना स्थल पर ही कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। राम भरत को भी चोट आई। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।