{"_id":"5c1d2f8abdec2257043b7b1d","slug":"161545416586-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल के मासूम की संदिग्ध मौत, शव लेकर थाने पहुंचा पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ साल के मासूम की संदिग्ध मौत, शव लेकर थाने पहुंचा पिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेनापुर गांव में एक डेढ़ वर्ष के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे मासूम का शव लेकर उसका पिता केराकत कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि बेटा उसके हाथ से छूट कर जमीन पर गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। उसके सिर, पेट और और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने पर पहुंची बच्चे की मां ने उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया है जबकि बच्चे के नाना ने पुलिस को तहरीर देकर बच्चे की मौत की जांच की मांग की है।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के सेनापुर गांव निवासी दीपक सोनकर की पत्नी रेशमा अपने दो बच्चों तीन वर्ष के विजय और डेढ़ वर्ष के सिजय के साथ दो साल से अपने मायके चंदवक में रह रही थी। रेशम के पति दीपक का ससुराल आना जाना लगा रहता था। दीपक सोनकर बुधवार को ससुराल गया था। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे वह अपने डेढ़ वर्ष के बेटे सिजय को बाजार से बिस्कुट दिलाने के बहाने लेकर घर चला गया था। बाजार से देर तक वह नहीं लौटा तो रेशमा को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने देर शाम तक बाजार में खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। रेशमा व उसके मायके के लोग यह सोचकर रात में घर चले गए कि दीपक बेटे को लेकर घर चला गया होगा।
इधर शुक्रवार को भोर में करीब चार बजे दीपक अपने डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे का शव लेकर केराकत कोतवाली पहुंचा तो पुलिस यह देखकर हतप्रभ रह गई। मासूम के सिर, मुंह, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे। मासूम की मौत संदिग्ध होने पर पुलिस ने पिता दीपक को हिरासत में ले लिया। सूचना पर बच्चे की मां रेशमा अपने पिता फूलचंद सोनकर, मां बंता देवी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ केराकत कोतवाली पहुंच गई। यहां बेटे का शव देखते ही वह मूर्छित होकर गिर पड़ी। होश आने पर वह चिल्ला चिल्लाकर अपने पति पर ही हत्या का आरोप लगाने लगी। मृत मासूम के नाना फूलचंद निवासी चंदवक ने थाने में तहरीर देकर बच्चे की मौत का कारण जानने की मांग की है। इस संबंध में एसपी दिनेशपाल सिंह का कहना है कि मासूम की मौत संदिग्ध है। मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। फिलहाल मृत बच्चे के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।