{"_id":"5d0a87b08ebc3e568439e2ee","slug":"15609711701-jaunpur-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में मारपीट के बाद दूल्हे को हड़काया ,दूल्हा दुल्हन संग पहुंचा थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरात में मारपीट के बाद दूल्हे को हड़काया ,दूल्हा दुल्हन संग पहुंचा थाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव के दलित बस्ती से गई बरात में दुल्हे के रिश्तेदारों व बरातियों में चारपाई पर सोने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वहां घराती व बराती पक्ष के कुछ संभ्रांत लोगों ने समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया। सुबह जब बस से भरी बरात चंदवक के बलरामपुर पहुंची तो बस से उतरते ही दबंग किस्म के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
दूल्हा-दुल्हन के साथ रास्ते में था तभी उसके घर से फोन गया कि यहाँ बस से उतर कर लोग मारपीट कर रहे हैं। घर पहुंचने पर तुम्हें भी मारने के लिए कह रहे हैं। वे गांव में घुसने नहीं देगें। यह बात सुनकर घबराया दूल्हा अपनी गाड़ी सीधे चंदवक थाने में घुसा दिया। और सारी घटना से थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह को अवगत कराया। कहा कि दुल्हन लेकर मैं तब तक घर नहीं जाऊंगा जब तक आप मेरे घर नहीं चलेंगे। थानाध्यक्ष ने उसके परिवार के सदस्यों को घर पहुँचने पर सबक सिखाने की धमकी देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।