फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ननिहाल आए युवक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

ननिहाल आए युवक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Wed, 19 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ननिहाल आए युवक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आए युवक ने एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की स्थिति जब गंभीर होने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां कई दिन के उपचार के बाद उसकी स्थिति सुधरी। छात्रा के पिता ने सुरेरी थाने पर तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आए युवक ने गांव के ही कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सात दिन पहले दुष्कर्म किया। छात्रा ने घटना जब अपने परिजनों को बताई। उसकी हालत गंभीर थी। परिवार वालों नेउसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही छात्रा के परिवार वालों ने घटना की सूचना ननिहाल आए युवक के परिजनों सहित ननिहाल के लोगों को दी। वहीं दोनों पक्षों के बीच मामले को लेकर लगभग एक सप्ताह तक पंचायत चली। लेकिन कोई मामला न बनता देख छात्रा के पिता ने सोमवार की देर शाम सुरेरी थाने पर तहरीर देकर गांव के ही एक युवक सहित पड़ोस की एक बहू के सहयोग से ननिहाल आए युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। पूरे मामले की पुलिस लीपापोती करने में जुटी हुई है। एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि परिवार वालों ने तहरीर दी है तो केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed