फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पंचायत के दौरान हुई मारपीट में नौ घायल

पंचायत के दौरान हुई मारपीट में नौ घायल

Sun, 02 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पंचायत के दौरान हुई मारपीट में नौ घायल

विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के गहलाई ( तेलियानी ) गांव में रविवार की सुबह पति-पत्नी के विवाद पंचायत करने आये मायके वालों और ससुराल वालों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से नौ लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों तरफ से नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

गहलाई गांव के दलित बस्ती के राजन की शादी 11 साल पहले मड़ियाहूं कोतवाली के बदौंवा गांव की निशा के साथ हुई थी। निशा ने आरोप लगाया है की पति अक्सर शराब के नशे में रहता है और हमेशा मारा पीटा करता है।इसी बात को लेकर शनिवार को भी पति ने निशा की पिटाई कर घर से निकाल दिया। पति की पिटाई से आजिज पत्नी निशा अपने मायके चली गई। इसके बाद निशा ने अपने उत्पीड़न की दास्तान मायके वालों को सुनाई। उसकी बात सुनकर रविवार को निशा को लेकर उसकी भाभी जयदेवी, श्रीदेवी, भाई विकास, माता हीरावती, पिता रामलोचन पंचायत के लिए गहलाई गांव पहुंचे। पंचायत चल ही रही थी की तभी दोनों पक्षों में कहा सुनी होने के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में ससुराल पक्ष से तीन और मायके पक्ष से छह लोगों को चोट आई है। गांव वालों ने किसी तरह दोनों पक्षों में हो रहे मारपीट को छुड़ाया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी।म ौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चोटिल लोगों को थाने ले आई।निशा की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति राजन, ससुर कृपा शंकर व देवर राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पति राजन की तहरीर पर पत्नी निशा, साली जयदेवी,श्रीदेवी,सास हीरावती, ससुर रामलोचन, साला विकास के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed