फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति व बच्ची घायल

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति व बच्ची घायल

Sat, 25 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति व बच्ची घायल

विज्ञापन
बरसठी। रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार के मुरली मनोहर इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार को अपराह्न शादी समारोह से बाइक से जा रहे पति, पत्नी व बच्ची ट्रक के चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला की हालत गंभीर देख उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि पति एवं बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामपुर थाना क्षेत्र के सहादतपुर निवासी लल्लू पाल अपनी पत्नी निर्मला पाल को बाइक से लेकर इसी थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में रिश्तेदार अमरू पाल के घर शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आए थे। शादी बीतने के बाद शुक्रवार को अपराहन तीन बजे वह अपने सात वर्षीय बच्ची साक्षी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था।वह जमालापुर स्थित मुरली मनोहर इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। जिसके कारण निर्मला पाल ट्रक के नीचे चली गई । जबकि उनके पति लल्लू पाल और बच्ची साक्षी बाइक समेत ट्रक के बगल गिर पड़े। ट्रक निर्मला पाल को रौंदती हुई भाग रही थी कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी एसआई रामबालक, पुलिस अजय कुमार गौड़, दिनेश यादव ने ट्रक का पीछा किया। जिसे थोड़ी दूर जाकर ड्राइवर समेत ट्रक को पकड़ लिया और थाने भेज दिया। इसके बाद चौकी प्रभारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल निर्मला पाल को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ उसके पति लल्लू और सातवर्षीय बच्ची साक्षी को सीएचसी रामनगर भेजा, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मौत की सूचना पर पहुंची रामपुर की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed