{"_id":"5c1692febdec225a1e464b3d","slug":"15449833312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दूकान का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दूकान का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय कस्बे में स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात नकदी समेत दो लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। घटना से चंद कदम दूरी पर ही पुलिस बूथ है लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई तो वह छानबीन करके लौट गई।
मानीकला गांव निवासी नासिर की खेतासराय के गुलशन मार्केट के पास रेडीमेड कपड़े और फुटवियर की दुकान है। रविवार को नासिर जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखे जींस के पैंट, शर्ट समेत कई कीमती कपड़े और कैश बाक्स में रखा 70 हजार रुपया नकदी गायब था। दुकान मालिक नासिर के अनुसार नकदी समेत दो लाख का सामान चोरी हुआ है। घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस बूथ है। जहां रात में पुलिस की ड्यूटी होती है लेकिन उसे चोरी की पुलिस को भनक तक नहीं लगी।