{"_id":"5c154a75bdec22571e769af5","slug":"15448992276-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने उपनिरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने उपनिरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। बदलापुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद बहादुर सिंह द्वारा अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने 15 दिन के अंदर उपनिरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। एसपी ने उन्हें चेताया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर स्प्ष्टीकरण नहीं दिया गया तो यह मान लिया जायेगा कि आप वसूली में लिप्त हैं। जनता से अवैध ढंग से पैसा माँगने संबंधी वायस रिकार्डिंग, वाट्सप के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमा की छवि धूमिल करने के आरोप में उपनिरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह को थाना बरसठी में 21 फरवरी को निलंबित किया जा चुका है। प्रकरण में विभागीय जांच चल रही है।