{"_id":"5c0abaa3bdec2241a43f90cf","slug":"1544207052320-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20ोफीट गहरी खाईं में गिरी कार, दो की मौ, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20ोफीट गहरी खाईं में गिरी कार, दो की मौ, दो घायल
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज अभयचंदपट्टी के पास गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बीस फीट गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंदपट्टी गांव निवासी अमरनाथ यनादव(27), ढेरापुर गांव निवासी गुड्डू यादव(45), अलीगंज निवासी राजेश यादव(50) एवं फरीदाबाद निवासी दीपू यादव (24) दिन में अपने किसी बीमार रिश्तेदार को देखने वाराणसी गए थे। वाराणसी से चारों एक साथ वैगन आर कार से घर लौट रहे थे। रात में करीब 11 बजे कलीचाबाद सकरी पुलिया को पारकर करीब दो सौ मीटर आगे अलीगंज अभयचंदपट्टी गांव स्थित गोमती ग्रामीण बैंक के पास पहुंचे थे तभी कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे तकरीबन 20 फीट गहरी खाईं में पलट गई। तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बक्शा अरविन्द कुमार भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे चारो को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कार चालक अमरनाथ यादव व गुड्डू यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश यादव व दीपू यादव को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।