{"_id":"5c0aba49bdec2241aa7f301d","slug":"15442069625-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर समय जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर समय जाम से जूझ रहे लोग
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं। तहसील मुख्यालय से लेकर क्षेत्र के पवन टॉकीज, रेलवे क्रॉसिंग, शिवाजीनगर व मुख्यालय से वाराणसी रोड व मछलीशहर रोड पर हर समय जाम लगी रहती है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस दौरान घंटों जाम में फंसने के बाद लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। कभी कभी काफी दूर तक जाम लगने से लोग दूसरे रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जाने को विवश होते हैैं। जिससे वे समय से अपने मुकाम पर नहीं पहुंच पाते।
मड़ियाहूं तहसील मुख्यालय होने की वजह से हर समय क्षेत्र के लोगों का आना जाना लगा रहता है।
वहीं भारतीय स्टेट बैं,ि पंजाब नेशनल बैंक, डाकखाना, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंडीकेट बैंक, काशी संयुक्त ग्रामीण बैंक के एटीएम भी मौजूद हैं। नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर अपना काम करने चले जाते हैं। वहीं मेन रोड पर सब्जी विक्रेता व अन्य ठेले वाले पटरियों पर कब्जा जमाए हुए रहते हैं। नगर पंचायत द्वारा कई बाद अतिक्रमण अभियान चलाया गया लेकिन नगर में जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पाई। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चे जाम में फंसकर परेशान होते हैं। उसी समय कई स्कूलों की बसें भी आ जाती है। वहीं अन्य लोगों को भी जाम से जूझना पड़ता है।
नगर में जाम की व्यवस्था से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत के ईओ को निर्देश दिया गया है। जाम लगने वाले स्थानों का चयन कर अभियान चलाया जाएगा।
मोती लाल यादव
उपजिलाधिकारी, मड़ियाहूं