{"_id":"5c0969bcbdec2241946b47bd","slug":"154412080514-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आने से मौत, जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की चपेट में आने से मौत, जाम लगाया
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार पशु लदे पिकअफ की चपेट में आने से एक अधेड़ दुकानदार की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गलगला शहीद बाजार में लखनऊ-बलिया हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ने समझाबुझाकर चार घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 45 वर्षीय रामसूरत विश्वकर्मा नन्हूकू की गलगला शहीद बाजार में फर्नीचर की दुकान है। बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही सड़क पर पहुंचे तभी शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि वाहन चालक वाहन समेत भाग निकले। इस बीच मौके पर जमा लोगों ने लखनऊ-बलिया राजमार्ग को जाम कर दिया। लोग मृतक के परिवार को मुआवजा और दोषियों पर मुकदमा की मांग कर रहे थे। जाम को देखते हुए प्रशासन ने कई थानों की फोर्स मंगा ली। जाम करने वाले लोग नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव और बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र को बुलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने मृतक के आश्रितों को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा देकर चार घंटे बाद जाम हटवाया । क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पशु तस्करों के खिलाफ रात में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।