{"_id":"5c02d5d0bdec2241a73a7507","slug":"15436897254-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो इनामियों को किया गिरफ्तार ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो इनामियों को किया गिरफ्तार ..
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। शाहगंज पुलिस ने दस-दस हजार रुपये के दो इनामियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। दोनों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत पाबंद किया गया है।
शुक्रवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों बदमाश भादी-चुंगी तिराहे पर मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में शाहगंज कस्बे के चूड़ी मोहल्ला निवासी अंकित सोनी पर कोतवाली में पांच गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं डफलटोला मोहल्ला निवासी महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पर दो मामले दर्ज हैं। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाल जयप्रकाश सिंह, एसआई चंदन राय, कांस्टेबल जितेन्द्र पाण्डेय, संदीप सिंह, अनिल कुमार, अखिलेश सिंह, रणजीत सिंह शामिल रहे।