{"_id":"5c0180c8bdec224168291dfa","slug":"154360242016-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाकर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमाकर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पूना से कमाकर घर लौट रहा युवक रास्ते में जहर खुरान गिरोह का शिकार हो गया। मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज रोड पर रायपुर के पास सड़क किनारे उसे बेहोशी के हाल में पाया गया। महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी अंकित (20) पूना से घर लौट रहा था। वह इलाहाबाद स्टेशन पर किसी ट्रेन से उतरकर प्राइवेट वाहन से घर आ रहा था। जहर खुरानो ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर उसे रायपुर के पास सड़क किनारे उतार दिया और उसके पास से सारा सामान समेटकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।