फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हत्या के मामले में जांच न करने पर सीओ पर वाद दर्ज

हत्या के मामले में जांच न करने पर सीओ पर वाद दर्ज

Wed, 28 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना निवासी मिस्त्री अरविंद की रंजिश को लेकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज न करने वाले थानाध्यक्ष व मुंशी के खिलाफ वाद दर्ज कर कोर्ट ने क्षेत्राधिकारी को जांच का आदेश दिया था। जांच आख्या कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेश करने का भी आदेश दिया था। सीओ मछलीशहर ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए जांच नहीं की जिस पर कोर्ट ने सीओ के खिलाफ अवमानना का वाद दर्ज कर उन पर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार भोलानाथ विश्वकर्मा निवासी जरौना, मीरगंज ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसका पुत्र अरविंद मिस्त्री था। उसे आरोपी इंद्रजीत व अन्य आरोपी दरवाजे की मरम्मत के लिए ले गए। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। वादी के पुत्र का शव बनकट रेलवे लाइन पर पाया गया। सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंची। आरोपी के घर से वादी के पुत्र की बाइक बरामद हुई। वादी के पुत्र का शव सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। थानाध्यक्ष मीरगंज ने वादी की प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed