{"_id":"5bf45916bdec22697e53a370","slug":"15427402947-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबती से लगी आग , बाइक जलकर नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोमबती से लगी आग , बाइक जलकर नष्ट
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में प्रबोधनी एकादशी के मौके पर सोमवार की रात बाइक पर रखी गई मोमबत्ती से आग लग गई। बाइक जलकर नष्ट हो गई। आस पास के लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई।
चौकी खुर्द गांव निवासी कमला शंकर यादव का नाती अंकुश (7) वर्ष एकादशी पर पूजा करने के बाद अपने घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक की डिक्की से पर मोमबत्ती जलाकर रख दिया था। मोमबत्ती से बाइक में आग लग गई। धू-धू कर बाइक जलती देख परिवार वालों ने शोर मचाया तो आस पास के लोग भी पहुंच गए। घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पूरी बाइक जलकर नष्ट हो गई।