फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी

एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी

Sun, 18 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद/खेतासराय। जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज, महरूपुर और खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव में तीन घरों का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल चोरों ने पार कर दिया। हौज गांव में चोरों ने घर के जिस कमरे में परिजन सो रहे थे उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
जफराबाद हौज (पाही) गांव निवासी सुरेंद्र चौहान विदेश में नौकरी करते हैं। घर के कुछ सदस्य कमरे में और कुछ लोग बरामदे में सो रहे थे। रात में छत के रास्ते आंगन में उतरे चोरों ने जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और अगल बगल के कमरों का ताला तोड़कर अटैची, बाक्स तथा अलमारी को तोड़ कर दस हजार नकदी समेत जेवरात व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। सुबह परिवार के सदस्य सोकर उठे तो बाहर से दरवाजा बंद था। शोर मचाया तो बरामदे में सो रही अनीता देवी ने जाकर दरवाजा खोला। लोगों ने अगर बगल के कमरों की हालत देख हैरान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दूसरी घटना महरूपुर गांव की है। गांव निवासी बृजेश सिंह और उनके परिवार के सदस्य जिन दो कमरों में सो रहे थे उसका दरवाजा चोरों ने बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर तीस हजार नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह दरवाजा बाहर से बंद मिलने पर परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खोला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

उधर खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हां गांव निवासी मोहम्मद अजवर के घर में रात में दीवार फांदकर घुसे चोर अलमारी से 50 हजार नकदी, जेवरात, तीन मोबाइल पोन समेत एक लाख का माल पार कर दिया। मौके पर मिले एक चप्पल के आधार पर एक युवक की पहचान कर सुबह परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed