फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बीएसएनएल टावर सो चोरी गई बैट्री के साथ एक गिरफतार

बीएसएनएल टावर सो चोरी गई बैट्री के साथ एक गिरफतार

Sat, 17 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा। बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका बाजार में स्थित बीएसएनएल टावर से चोरी गई 24 बैट्री के साथ पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर बैट्री को कार में लादकर बेचने जा रहे थे।

बक्शा थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक राकेश राय व जुल्फिकार मई लेदुका मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मई नहर के पास लेदुका से एक इंडिका कार आ रही थी। कार चालक सामने पुलिस की गाड़ी देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार में सवार दो लोग कूद कर झाड़ी में भाग गए। मौके से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल निवासी गोठवां थाना महराजगंज बताया। पुलिस ने उससे पूछता की तो उसने बताया कि लेदुका बाजार में बीएसएनएल टावर से चोरी की गई 24 बैट्री को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद बैट्री को कब्जे में ले लिया और उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed