{"_id":"5bef08d6bdec226986720071","slug":"15423920737-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग हुए सड़क हादसों में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग अलग हुए सड़क हादसों में चार घायल
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्तीगंज/बदलापुर। जिले के बदलापुर और गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में अलग अलग हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे के पास शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार सोसा पट्टी गांव निवासी अखिलेश उपाध्याय (26)पुत्र अनिल कुमार तथा दूसरी बाइक पर सवार ओलंदगंज जौनपर निवासी विक्रम सिंह (37) पुत्र राजेश सिंह घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
उधर बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पीली नदी के पुल के पास शुक्रवार की सुबह घडऱोज से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। कछौरा गांव निवासी गुलाब बदलापुर नगर पंचायत कार्यालय में चालक के पद पर तैनात हैं। वह सुबह बाइक से अपने साथी मुकेश के साथ कार्यालय जा रहे थे। शाहपुर गांव में पीली नदी पुल के पास पहुंचे थे तभी सड़क पार कर रहे घडऱोज से टकरा गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।