फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दवा कारोबारी के साथ गए किराएदार ने ही रची थी लूट की कहानी

दवा कारोबारी के साथ गए किराएदार ने ही रची थी लूट की कहानी

Thu, 15 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दवा कारोबारी के साथ गए किराएदार ने ही रची थी लूट की कहानी

मछलीशहर। मंगलवार की रात दवा कारोबारी के साथ टेकारडीह गांव में हुई लूट की घटना में दो आरोपियों को बुधवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के 10 हजार रुपए भी बरामद हुए है। पुलिस का कहना है कि दवा कारोबारी के मकान के किराएदार ने ही घटना को अंजाम देने की योजना तैयार की थी।

सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी गाँव निवासी दवा कारोबारी संतोष कुमार दवा के बिक्री का पैसा वसूलने गए थे। उनके साथ उनके मकान का किराएदार सलमान भी साथ गया था। लूट की घटना के दौरान सलमान संतोष को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सलमान का कॉल डिटेल निकाला तो शक की सुई उस पर गहरा गई। उसके मोबाइल से सिर्फ एक बार यूपी 100 पर काल किया गया था लेकिन बात नहीं हुई थी। जबकि वह बात होने का दावा कर रहा था। कुछ अन्य संदिग्ध नंबरों पर उसने मैसेज और फोन किए थे। उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया तो सलमान ने बताया कि वह बरईपार के बंगालीपुर निवासी अपने मित्र राहुल सिंह को बसहरा से चलने के बाद बराबर लोकेशन बता रहा था। जो उन छ: बदमाशों के साथ मौजूद था। राहुल यादव निवासी पलिया, घोलपुर, जिला सुल्तानपुर अपने पांच साथियों के साथ दो बाइक पर गाँव में सुनसान जगह पर छुपे थे। कारोबारी के वहाँ पहुँचते ही उसें मारपीट कर रूपया और अन्य सामान लूट लिए। वह वहां से भाग गया। पुलिस ने सलमान के सहयोग राहुल सिंह को भी गिरफ्तार कर लूट का 10 हजार रूपए बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed