{"_id":"5be9cdccbdec2269c41f5514","slug":"154204918013-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दर्ज कराया केस
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के गुरदौली में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को हुए मारपीट, पथराव, तोड़फोड़ एवं फायरिंग की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर तेरह नामजद सहित 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के पास से तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है।
रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर गुरदौली गावं में विवेक राजभर और दुर्गेश यादव के बीच विवाद हो गया था। । मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट एवं पथराव हुआ। किसी पक्ष से लोगों ने फायरिंग भी किया। सोमवार को अमरेथुआ निवासी विवेक राजभर की तहरीर पर दुर्गेश, शशिकांत, पिंटू, अजय, अंकित, दशरथ यादव निवासी गुरदौली और भरथरी ग्राम प्रधान गुरदौली सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी, पथराव, तोडफोड़ के तहत केस दर्ज कर दुर्गेश, दशरथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर दूसरे पक्ष से दुर्गेश यादव की तहरीर पर विवेक राजभर, विनय, विनेश, प्रदीप, केदार, निवासी अमरथुआ और चन्द्रशेखर ग्राम प्रधान अमरथुआ सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला, बलवा, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर प्रदीप , विनेश, विनय, विवेक को गिरफ्तार कर किसी एक के कब्जे से तमंचा बरामद किया है।