{"_id":"5be87934bdec22698c6e4ec9","slug":"15419619892-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रकों की इंट्री में कुछ सिपाही भी शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड ट्रकों की इंट्री में कुछ सिपाही भी शामिल
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ओवरलोड ट्रकों पर अंकुश लगाने में परिवहन विभाग के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। जिसकी वजह से लाखों रूपए का प्रतिदिन राजस्व की हानि हो रही है। सूत्रों का कहना है कि ट्रकों की इंट्री करने और पास कराने में परिवहन विभाग के सिपाहियों का एक गिरोह सक्रिय है। इसमें कुछ ऐसे सिपाही हैं जो एक ही साथ हर जिलों में तैनाती कराकर रहते हैं और ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं।
मध्यप्रदेश, सोनभद्र, इलाहाबाद की तरफ से ओवरलोड ट्रक प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में जिले से होकर गुजर रहे हैं। इनकी वजह से न केवल सड़कें चौपट हो रही है। बल्कि प्रतिदिन लाखों रूपए के राजस्व की क्षति भी विभाग का हो रहा है। सूत्रों की माने तो प्रतिदिन तीन सौ ओवरलोड ट्रकें गुजरती है। इसमें प्रति ट्रक इंट्री के नाम पर 1800 से 2000 रूपए खर्च कर रहे हैं। परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह ने खुद भी 10 से अधिक ट्रकों को पकड़कर कार्रवाई कराया है। बावजूद इसके सिपाहियों की सेटिंग की वजह से ऐसी ट्रकों पर अंकुश परिवहन विभाग के अधिकारी नहीं लगा पा रहे हैं। सिपाहियों की माफियाओं और दलालों से सेटिंग है। जिसकी वजह से चेकिंग करने वाले अधिकारियों का लोकेशन उन्हें मिल जाता और वह इधर-उधर गाड़ियों को खड़ा कर देते हैं। ट्रकों से सांठ गांठ कर परिवहन विभाग के सिपाही और अधिकारी लाखों की आमदनी प्रति माह कर रहे हैं जिससे ओवरलोड ट्रकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह का कहना है कि अभियान चलाकर ऐसी गाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी।