{"_id":"5be2f47dbdec226954314b24","slug":"154160033711-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतासराय की दुकान का लाइसेंस डीएम ने किया निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतासराय की दुकान का लाइसेंस डीएम ने किया निरस्त
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। खेतासराय में शराब की लाइसेंसी दुकान से नकली शराब बेचने वाले का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर नकली शराब की 52 शीशी बरामद हुईं। गलत क्यूआर कोड डालकर सेल्समैन शराब बेच रहा था।
आबकारी निरीक्षक शाहगंज प्रदीप कुमार मिश्र ने खेतासराय की लाइसेंसी दुकान पर फर्जी क्यूआर कोड डालकर नकली शराब बेचने की सूचना पर 17 अक्तूबर को छापा मारा था। दुकान से 52 नकली शराब पाई गई थी। शीशियों पर लगा क्यूआर कोड नकली था। सेल्समैन हीरालाल एवं लल्लन से थाने में पूछताछ की गई दो उन्होंने बताया लाइसेंस के पति ने दो पेटी भिजवाई थी। पुलिस ने दोनों सेल्समैनों को धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज दिया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने मामले की सुनवाई के बाद दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया।