फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनबढ़ों ने कपड़ा व्यवसायी को मारपीटकर घायल किया

मनबढ़ों ने कपड़ा व्यवसायी को मारपीटकर घायल किया

Wed, 07 Nov 2018 08:12 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर बाजार में बुधवार को एक कपड़ा व्यवसायी पर लाठी डंडे से हमलाकर मनबढ़ों ने उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सरायख्वजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर बाजार में कपड़ा व्यवसायी राजेश कुमार यादव निवासी अकबर आदमपुर थाना लाइनबाजार बुधवार को सुबह 10:30 बजे दुकान खोला तभी तीन की संख्या में लोगों ने उसपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। पिटाई से राजेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पीड़ित राजेश की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला मंगलवार की देर रात चाट खाने को लेकर हुई मारपीट से जुड़ा बताया जा रहा है। सैदपुर गड़ऊर गांव के लोगों से चाट खाने के दौरान विवाद हुआ था। एक पक्ष के लोगों को पता चला कि विवाद में दूसरी तरफ के लोगों को राजेश का सह मिला हुआ है। इसी बात को लेकर गोलबंद होकर लोगों ने लाठी डंडे से धावा बोल दिया। थानाध्यक्ष सरायख्वाजा राजेश यादव का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed