{"_id":"5bddf2cebdec2269827d4fa4","slug":"154127222816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पिटाई के बाद फायरिंग करते भागे मनबढ़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पिटाई के बाद फायरिंग करते भागे मनबढ़
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरमदेवा गांव के एक युवक को शुक्रवार की रात गांव के ही मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। युवक के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो मनबढ़ फायरिंग करते फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और प्राणघातक हमले के आरोप में केस दर्ज किया है।
बरमदेवा गांव निवासी सुधीर सिंह पुत्र राम सिंह शुक्रवार की देर शाम बारीगांव स्थित आरा मशीन से पैदल चलकर अपने घर आ रही था। वह गांव की बस्ती के पास पहुंचा था तभी सात की संख्या में घात लगाए मनबढ़ों ने लाठी डंडे से उसपर हमला बोल दिया। युवक ने शोर मचाया तो गांव वाले बचाव के लिए दौड़े। तभी मनबढ़ फायरिंग करते फरार हो गए। मौके से फरार होने के बाद एक मोबाइल फोन से मनबढ़ों ने जान से मारने की धमकी युवक को दी। पीड़ित सुधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राज बहादुर, संदीप यादव, दीपक व चार अज्ञात के खिलाफ प्राण घातक हमले का केस दर्ज किया है।