{"_id":"5bd35b9abdec2269827d47da","slug":"15405781656-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस में घुसकर छेडख़ानी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस में घुसकर छेडख़ानी करने वाले दो गिरफ्तार
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के पूराअसालत खां गांव के पास बुधवार को स्कूल जा रही छात्राओं से बस रोककर छेड़खानी और चालक की पिटाई के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की है।
घटना के दिन से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही थी। गुरुवार की रात में नायब दरोगा प्रद्युम्न यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर छेड़खानी के आरोपी पूराअसालत खां गांव निवासी शहजादे और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस सुइथाकला, उसरौली, भैसौली, सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के बह्मरौली, अंबेडकर नगर जिले के भी कई गांवों में दबिश दी है। उधर घटना के वक्त बस में सवार कुछ छात्राओं को महिला पुलिस के संरक्षण में दीवानी न्यायालय ले जाया गया और 164 के तहत छात्राओं का बयान दर्ज किया गया।