फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, युवती घायल

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, युवती घायल

Fri, 26 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
धर्मापुर। जौनपुर औड़िहार रेल मार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर ओझयनियां गांव के पास शुक्रवार को भोर में करीब चार बजे गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरे युवक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। भोर में करीब पांच बजे गांव के लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ युवक और युवती को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर बालेंदु यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। एसओ बालेंदु यादव ने बताया कि उनके पहुंचने पर युवती होश में थी। युवती ने अपना नाम ज्योति (19) पुत्री सुनील सिंह निवासी ग्राम बेहता सराया थाना छौराई जिला बेगूसराय तथा युवक का नाम राघवेंद्र कुमार (26) निवासी लखनपट्टी थाना छौराई जिला बेगूसराय बताया। नाम पता बताने के बाद युवती बेहोश हो गई। यह पता नहीं चल सका कि दोनों किन परिस्थितियों में ट्रेन से नीचे गिरे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed