फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शोहदों की तलाश में कई जगह छापेमारी

शोहदों की तलाश में कई जगह छापेमारी

Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के पूराअसालत खां गांव के पास बुधवार को स्कूल बस में घुसकर छेडख़ानी करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। चर्चा है कि कुछ आरोपी हत्थे भी चढ़े हैं किंतु पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

सूरापुर स्थित एक इंटर कालेज की बस छात्राओं को लेकर बुधवार को स्कूल जा रही थी। तभी पूराअसालत गांव के पास नहर पुलिया पर मनबढ़ों ने बाइक सामने खड़ीकर बस को रोक लिया था और बस में घुसकर छात्राओं से छेडख़ानी की थी। विरोध करने पर बस चालक को पीटकर घायल भी कर दिया था। पीड़ित चालक व छात्राओं ने पूराअसालत गांव के ही तीन नामजद व एक अज्ञात शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बुधवार रात से ही कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। साथ ही अज्ञात शोहदे को भी चिन्हित कर लिया। महिला पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित छात्राओं का बयान भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed