फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
करंजाकला/मडिय़हूं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द बाजार और मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के टेकारडीह गांव में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कानपुर जिले के रूरा थाना क्षेत्र के सिमोरंपुर गांव निवासी बब्लू (22) पुत्र उजागर अपने गांव के संतोष और मुकेश के साथ यहां किराए के कमरे में रहता था। तीनों गांव में फेरी कर रंग और नील आदि बेचने का काम करते थे। गुरुवार को सुबह संतोष और मुकेश फेरी पर निकल गए लेकिन बब्लू कमरे पर ही रह गया। शाम को दोनों साथी जब फेरी से लौटकर रूम पर पहुंचे तो देखा कि बब्लू पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के टेकारडीह गांव मे बीती रात पवन सिंह 26 ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सुबह पवन के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो कुछ पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फांसी पर झूल रहा था। पड़ोसी इसके पिता रामचंद्र सिंह जो महाराजगंज गए थे उनको सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed