फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, चार पर केस

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, चार पर केस

Wed, 24 Oct 2018 11:59 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
जफराबाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में मंगलवार को देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने सास समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बशीरपुर गांव निवासी सरोज कुमार की शादी चार माह पूर्व मछलीशहर थाना क्षेत्र के खरुआवा गांव निवासी खदेरू गौतम की पुत्री मनसा देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद पति सरोज कुमार गौतम दिल्ली चला गया। पहले से ही वह दिल्ली में काम करता था। मंगलवार को देर शाम मनसा का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता खदेरू राम ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के चार के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed