फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Tue, 23 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव के पास सोमवार को सुबह करीब सात बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दो ट्रकों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मृत युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा और इजरी गांव के थे। इनमें दो युवक बीएससी के छात्र थे। प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने के लिए कादीपुर जा रहे थे। बाइक उनका साथी चला रहा था। किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी मुन्नालाल मौर्य का बेटा दीपक मौर्य (19) और इजरी गांव निवासी रायसाहब सिंह का पुत्र जुगल सिंह (22) श्री विश्वनाथ पीजी कालेज कलान सुल्तानपुर के बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र थे। उनका परीक्षा केंद्र संत पीजी कालेज कादीपुर में था जहां प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने के लिए दोनों अपने साथी शुभम उपाध्याय (21) पुत्र सुनील कुमार उपाध्याय निवासी इजरी के साथ सुबह बाइक से निकले थे। सुबह करीब सात बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर मजडीहा गांव के समीप पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उधर खेतासराय में भरत मिलाप सम्पन्न कराकर लौट रहे उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीनों को अपने वाहन से राजकीय चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया। जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्ध ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आधार कार्ड व शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर मृतकों की पहचान कर उनके परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे । घटना की खबर लगते ही उनके रिश्तेदार भी पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। उधर पोस्टमार्टम के बाद तीनों का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो संदिग्ध ट्रकों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed