{"_id":"5bcb7af1bdec2269695d8e8a","slug":"154006190510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी कार से मिले रूपयों को लेकर हलकान रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी कार से मिले रूपयों को लेकर हलकान रही पुलिस
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल के पास शुक्रवार की रात करीब 11:45 बजे एक अभूषण व्यापारी की कार में भारी मात्रा में कैश होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस देर तक हैरान रही।
राजकालेज चौकी इंचार्ज को किसी ने सूचना दी थी कि सद्भावना पुल के पास खड़ी कार में करोड़ों रुपये कैश रखे हैं। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और कार की तलाशी ली। हालांकि कार से सिर्फ 6.48 लाख रुपये ही बरामद हुए। पता चला कि कार शहर के कशेरी बाजार निवासी एक आभूषण कारोबारी की है। पुलिस व्यापारी को कोतवाली ले गई। जहां जांच पड़ताल में सब कुछ सही सलामत मिलने पर व्यापारी को छोड़ दिया गया। उधर रात में ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई कि आभूषण कारोबारी की कार से सात करोड़ कैश बरामद हुआ है। इस खबर से पुलिस भी देर तक हैरान रही। शुक्रवार को सुबह नगर कोतवाल ने कोतवाली में मीडिया कर्मियों के सामने पूरे मामले की जानकारी दी।सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि व्यापारी के पास से सिर्फ 6.48 लाख रुपये बरामद हुए थे। व्यापारी ने रूपयों का पूरा हिसाब दिया। उसे छोड़ दिया गया।