{"_id":"5bc0efe8bdec22693327656d","slug":"153937095712-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक पुत्र समेत छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक पुत्र समेत छह घायल
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर रुखार गांव निवासी एवं पूर्व विधायक उमाशंकर यादव के पुत्र जयसिंह यादव समेत परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। हादसा गुरुवार की रात में सुल्तानपुर के गौरीगंज के पास उस वक्त हुआ, जब विधायक पुत्र अपनी स्कार्पियो से परिवार के साथ लखनऊ से लौट रहे थे। जय सिंह और उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों को इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूर्व विधायक उमाशंकर यादव के पुत्र व सपा नेता जय सिंह यादव (38) अपनी स्कार्पियो से पत्नी सरिता यादव (35) व तीन बेटियों के साथ गुरुवार की रात में लखनऊ से घर लौट रहे थे। स्कार्पियो पूर्व विधायक का भतीजा चला रहा था। वे वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुल्तानपुर जिले के गौरीगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी सड़क पर अचानक पहुंचे दो सांड़ को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। गाड़ी में सवार पूर्व विधायक के बेेटे जयसिंह यादव, उनकी पत्नी सरिता यादव और उनकी तीन बेटियां व चालक घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अमेठी के एक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जयसिंह और उनकी पत्नी सरिता की हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया।