{"_id":"5bbba525867a5528677b948b","slug":"153902414119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया दो युवकों पर अगवा कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया दो युवकों पर अगवा कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती में बाइक से आए दो युवक महिला को बहाने से बाइक पर बैठा कर ले गए और गाव के बहर सुनसान जगह पर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। महिला के शोर मचाने पर गांव वाले दौड़े तो दोनों युवक भाग निकले। सोमवार को महिला परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
महिला का कहना है कि रविवार को उसके पति रिश्तेदार के घर गये थे । उनके आने का वह इंतजार कर रही थीं। इसी बीच शाम को जान पहचान के दो युवक बाइक से आए और बताया कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें चोट लगी है। उन्होंने कुछ पैसे लेकर बुलाया है। पति के घायल होने की सूचना से महिला परेशान हो गई। उनकी बातों पर विश्वास कर महिला उनकी बाइक पर बैठ गई । दोनों युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने के बजाय बाइक दूसरी ओर ले जाने लगे तो महिला को शक हुआ। उसने उन्हें टोका लेकिन उन्होंने सुनसान जगह पर जाकर बाइक रोक दी। उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उसने विरोध किया तो उसे डरा धमका कर दुष्कर्म के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो राहगीर उधर दौड़ कर पहुंचे। लोगों को आता देख दोनों युवक भाग निकले। उन्होंने चांदी की चेन, नथुनी, तीन हजार रुपये की नकदी छीन ली। उसने वहां से परिजनों को फोन किया। सीओ अवधेश शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।