फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ांड़ के हमले से बाइक सवार घायल , भर्ती

ांड़ के हमले से बाइक सवार घायल , भर्ती

Tue, 09 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर । चुंगी चौराहे पर सांड़ के हमले से बाइक सवार धनीशंकर बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जमालपुर निवासी धनी शंकर विंद (47) के भाई रविवार की शाम इलाहाबाद से घर आ रहा था । उसे लेने बाइक से धनीशंकर रोडवेज जा रहे थे। जैसे ही नगर के मड़ियाहूं रोड के चुंगी चौराहे पर पहुंचे उसी समय सड़क पर टहल रहे छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। आस पास के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े तो बाइक सवार की जान बची । सांड़ के अचानक हमले से सड़क पर गिरने के कारण सिर में और पूरे शरीर में उन्हें गंभीर चोटें आईं । स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया । हालत में सुधार न होने पर सोमवार को वाराणसी रेफर कर किया गया है। रविवार को भी सांड़ ने इसके पहले दो बाइक सवारों को घायल कर दिया था । जो किसी तरह जान बचाकर भागे थे उन्हें मामूली चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed