फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पालिटेक्निक चौराहे पर सिपाहियों ने ट्रक चालक से लूट लिया 40 हजार

पालिटेक्निक चौराहे पर सिपाहियों ने ट्रक चालक से लूट लिया 40 हजार

Sun, 07 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। बिहार से चावल लादकर हरियाणा जा रहे ट्रक को शुक्रवार की रात करीब दो बजे चार सिपाहियों पालीटेक्निक चौराहे के पास रोककर तलाशी ली। केबिन रखा 40 हजार रुपया छीन लिया। विरोध करने पर उन्होंने चालक को मारापीटा और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। चालक का दावा है कि वह सिपाहियों पहचान सकता है लेकिन पुलिस अधिकारी घटना को संदिग्ध बनाकर नकार रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के पटियाला जिले की राजपुरा तहसील क्षेत्र के लोचमा गांव निवासी अशोक कुमार ट्रक चालक है। वह पंजाब से ट्रक पर सेब लादकर बिहार के जहानाबाद गया था। वहां सेब उतारकर चावल लादकर हरियाणा जा रहा था। पीड़ित के अनुसार वह शुक्रवार की रात में करीब दो बजे जौनपुर शहर के पालीटेक्निक चौराहे के पास पहुंचे थे। वहां चार की संख्या में सिपाहियों ने ट्रक को रोक लिया। पहले चालक को नीचे उतार कर उसकी तलाशी ली। दो सिपाही ने ट्रक की केबिन में घुसकर तलाशी लेने लगे। केबिन में रखा 40 हजार रुपया सिपाहियों ने निकाल लिया। चालक का कहना है कि विरोध करते हुए कहा कि उसे हरियाणा तक जाना है और उसके पास इसके अलवा कोई पैसा नहीं है। विरोध करने पर सिपाहियों ने उसकी चौराहे पर ही पिटाई की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। डरा सहमा चालक यहां से ट्रक लेकर शहर के बाहर निकल कर एक ढाबे पर खड़ा कर दिया और घटना की तहरीर लेकर लाइन बाजार थाने पहुंच गया। लाइन बाजार थाने में उसे बताया गया कि वह घटना स्थल जहां बता रहा है, वह स्थान नगर कोतवाली क्षेत्र में आता है। पीड़ित लाइन बाजार से कोतवाली थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। उनका तर्क है कि पालीटेक्निक पर रात में पिकेट ड्यूटी नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed